54.3K views
2 months ago General
अगर कोई भारत पर हमला करता है तो अमेरिका भारत की रक्षा करेगा। फ्रांस में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान पर पाकिस्तानियों ने भी रिएक्ट करना शुरु कर दिया है... वजह साफ है... कि बात अगर भारत पर हमले की हो तो भला पाकिस्तान और चीन के अलावा ऐसा कौन ही करेगा... और यही वजह है कि पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने इस पर सबसे पहले प्रतिक्रिया दी है... उन्होंने कहा है कि ट्रंप के इस बयान को 'बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।' उन्होंने मोदी और ट्रंप के बीच हुई मुलाकात को लेकर कहा कि अमेरिकी नेताओं को पता है कि भारतीयों का दिल कैसे जीतना है और डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा ही करने की कोशिश की है। कमर चीमा मे अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि 'डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जब तक प्रधानमंत्री रहेंगे तब तक अमेरिका भारत की रक्षा करता रहेगा तो इसका मतलब ये हुआ कि मोदी तो प्रधानमंत्री हैं और प्रधानमंत्री तो आते-जाते रहते हैं। समझौता तो दो मुल्कों के बीच होता है तो ये दिखाता है कि ट्रंप और मोदी के रिश्ते कितने गहरे हैं।' कमर चीमा ने आगे कहा कि 'ये जो डोनाल्ड ट्रंप मोदी साहब की तारीफें कर रहे है असल में ये पाकिस्तान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।' कमर चीमा यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि एक तरफ अमेरिका 'इंडो-पैसिफिक कमांड' का नाम बदलकर 'पैसिफिक कमांड' कर देता है। जबकि दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप जो हैं वो कह रहे हैं कि अमेरिका भारत के साथ खड़ा है। तो ये बात बहुत बड़ी है और पाकिस्तान में इसे किसी को कमतर करके नहीं आंकना चाहिए। मोदी और ट्रंप के इस मुलाकात के दूरगामी परिमाण होंगे। कमर चीमा ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने तो भारत को मिडिल ईस्ट में शांति लाने के लिए भी क्रेडिट दे दिया है। ट्रंप ने मोदी की जमकर तारीफ कर दिए कि मोदी 'एंजल' हैं और बहुत सख्त हैं और मोदी 'आपको हैरान कर देते हैं।' कमर चीमा ने आगे कहा कि मोदी और ट्रंप के बीच जो मुलाकात हुई है ये पाकिस्तान के लिए एक चुनौती साबित होगा। क्योंकि अमेरिका के जो अधिकारी हैं वो भारत को काफी महत्व देते हैं। वो भारत को एक आर्थिक साझेदार मानते हैं और भारत की इकोनॉमी को काफी वैल्यू देते हैं। इसीलिए वो भारत को दरकिनार नहीं कर सकते हैं। वहीं कमर चीमा का कहना है कि मोदी ऐसे नेता हैं जो अपने देश के हितों से समझौता नहीं करते... और अमेरिका भी इस बात को अच्छी तरह समझता है। उनके मुताबिक यही वजह है कि वॉशिंगटन, नई दिल्ली के साथ रिश्तों को मजबूत बनाए रखने की लगातार कोशिश करता दिखाई देता है।" वहीं कमर चीमा का कहना है कि भारत ने अमेरिका के साथ अपने संपर्क हमेशा खुले रखे हैं। उनके मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी नेतृत्व अच्छी तरह जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखना उनके हित में है। यही वजह है कि अमेरिका, भारत के साथ संबंधों को लगातार मजबूत करने की कोशिश करता दिखाई देता है।" हालांकि सच्चाई ये भी है कि भारत को जब भी युद्ध की स्थिती में अमेरिका की ज़रूरत पड़ी है उसने कभी भी भारत का साथ नहीं दिया है. फिर चाहे वो 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध हो या फिर 1999 की कारगिल वॉर!
DD News पर देखिए DECODE with Sudhir Chaudhary — जहाँ होंगे बड़े सवालों पर गहराई से विश्लेषण:
शिवसेना स्थापना दिवस: आज बाल ठाकरे की आत्मा दुखी होगी!
'कांग्रेस प्रेम' से उद्धव की शिवसेना का पतन?
मेलोनी ने फोटो के लिए गिड़गिड़ाया- ट्रंप
मेलोनी का करारा जवाब: 'इटली कभी किसी के सामने नहीं झुकता'
24 घंटों में हिज़्बुल्लाह के 150 ठिकानों पर इज़रायली हमला
ईरान युद्ध विराम: 48 घंटे में 'Switzerland बातचीत' रद्द
ईरान युद्ध: शांति की कीमत ₹150 लाख करोड़?
वर्साय पैलेस इस बार भी Unlucky !
Telegram ने दिखाया भविष्य के युद्ध का ट्रेलर?
@sudhirchaudharyy
#DecodeLive #DecodeWithSudhirChaudhary #ShivSenaCrisis
#UddhavThackeray #EknathShinde #MaharashtraPoliticalCrisis #ShivSenaUBT #GiorgiaMeloni #DonaldTrump #Italy #USPolitics #MeloniTrumpControversy #Israel #Hezbollah #Lebanon #IsraelLebanonWar #MiddleEastUpdate #SwitzerlandPeaceTalks #USIranPeaceTalk #JDVance #IranConflict #OperationEpicFury #GlobalEconomy #USMilitary #PalaceOfVersailles #FranceNews #Paris #TelegramBan #TelegramIndia #NEETUG2026 #SudhirChaudhary #HindiNews #DDNewsHindi
DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has established a reputation for delivering balanced, fair, and accurate news.
Subscribe: For more news, go to: https://www.youtube.com/c/ddnews
Follow DD News on social media:
► WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaJ8wB79Bb61lTKZpb1G
►English Twitter: https://twitter.com/DDNewslive
►Hindi Twitter: https://twitter.com/DDNewsHindi
►Facebook: https://www.facebook.com/DDNews
►Instagram: https://www.instagram.com/ddnews_official
►Website: https://ddnews.gov.in
#hindinews | #liveUpdates | #breakingnews | #latestnews