11 views
4 months ago General
मिलवाते हैं आपको उल्फत बानो से। जम्मू-कश्मीर की 60 वर्षीय पहली महिला पोस्टमैन से, जो तीन दशकों से शोपियां के दुर्गम इलाकों में चिट्ठियां पहुंचा रही हैं। बारिश, बर्फबारी और कठिन रास्तों के बावजूद, वे लोगों तक उम्मीद और खुशियां लाती हैं।जम्मू और कश्मीर की पहली पोस्टवुमन के रूप में वह समर्पण और मेहनत की प्रेरक कहानी बन चुकी हैं।
---- IIT बॉम्बे ने सूखे पत्तों और कचरे से किचन का ईंधन बनाने की अनोखी तकनीक विकसित की है, पत्तों के कचरे को बायोमास ईंधन में परिवर्तित किया है, जिससे LPG की खपत कम हो रही है और पर्यावरण को भी फायदा मिल रहा है। इससे कैंपस की रसोई में एलपीजी की 40-50% बचत हुई। रोजमर्रा के पत्तों के कचरे को एक विश्वसनीय ईंधन स्रोत में बदलकर, आईआईटी बॉम्बे यह प्रदर्शित कर रहा है कि कैसे स्थानीय, कम लागत वाले नवाचार एक व्यापक ऊर्जा परिवर्तन में योगदान कर सकते हैं।
संदेश सीधा-सादा है: कभी-कभी, समाधान पहले से ही मौजूद होता है।
----- कई बार मजबूरियों के कारण हमारे सपने टूट जाते हैं. लेकिन अगर हौसला मजबूत हो तो मजबूरियों के बेड़ियों को तोड़कर इंसान समाज के लिए मिसाल बन सकता है. ऐसी ही एक कहानी है, भागलपुर के रहने वाले रोहित की. उनका सपना एक्टर बनने का था. मगर, पैसी की ऐसी कमी हुई की मैट्रिक की परीक्षा पास करने के लिए संघर्ष करना पड़ा. आज हजारों बच्चों को बच्चों के सपनों को सहारा दे रहे हैं.
---- हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहपुर आज एक मिसाल बनकर उभरा है। यहां ऑटोमोबाइल विषय की पढ़ाई कर रहे छात्र सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी तकनीकी समझ और रचनात्मकता का बेहतरीन उदाहरण पेश कर रहे हैं। यहां विद्यार्थियों ने पुराने वाहनों के हिस्सों और बेकार पड़ी सामग्री का उपयोग कर कई मॉडल तैयार किए हैं।
---- कहते हैं 'पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं' और यह कहावत सागर के नन्हे प्रतिभाशाली बच्चे सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा पर बिल्कुल सटीक बैठती है। शतरंज के इस नन्हे उस्ताद'... की छोटी उम्र पर मत जाइये क्यूंकि जज़्बा कमाल का है।....
सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी हैं।
----- भारतीय संस्कृति में घर की पहली रोटी गाय के लिए निकालने की परंपरा रही है लेकिन बदलते दौर में यह परंपरा धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है. इसी परंपरा को फिर से जीवंत करने का बीड़ा उठाया है बाड़मेर जिले के सियाणी गांव की प्रीति संजय मालू ने। इसका मक़सद है इन बेज़ुबानों को ताज़ा और पौष्टिक भोजन देना।
#GoodNews #PositiveNews #JazbaIndia #DDNews #InspiringIndia #MotivationalStories #UlfatBano #WomenPower #IITBombay #InnovationIndia #SuccessStory #ChessProdigy #StudentInnovation #SocialChange #HopeStories #IndiaPositive #NewIndia #RealHeroes #ViralStories #goodnewsindia
DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has established a reputation for delivering balanced, fair, and accurate news.
Subscribe: For more news, go to: https://www.youtube.com/c/ddnews
Follow DD News on social media:
► WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaJ8wB79Bb61lTKZpb1G
►English Twitter: https://twitter.com/DDNewslive
►Hindi Twitter: https://twitter.com/DDNewsHindi
►Facebook: https://www.facebook.com/DDNews
►Instagram: https://www.instagram.com/ddnews_official
►Website: https://ddnews.gov.in
#hindinews | #liveUpdates | #breakingnews | #latestnews