114 views
2 weeks ago General
सूखी वर्धमान नदी में लौटी जीवन की धारा से लेकर बस्तर की बेटियों की नई उड़ान तक—इस खास कार्यक्रम में देखिए देशभर से जुड़ी ऐसी कहानियां, जहां मेहनत, तकनीक, जनभागीदारी और बदलाव ने नई उम्मीद जगाई है।
संभल में कभी सूख चुकी वर्धमान नदी को प्रशासन और स्थानीय लोगों की सामूहिक कोशिशों से नया जीवन मिला है। करीब 14.5 किलोमीटर लंबी नदी में पानी की वापसी से सिंचाई, पर्यावरण संरक्षण और भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद बढ़ी है। जानिए कैसे जनभागीदारी ने एक सूखी नदी को फिर जीवनदायिनी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया।
जोधपुर में पंडित जीवराज श्रीमाली और स्वयंसेवियों की पहल ने आस्था से निकलने वाले निर्माल्य को कचरे के बजाय रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का माध्यम बना दिया है। नारियल से लेकर भगवान के कपड़ों तक के रचनात्मक इस्तेमाल की यह पहल बताती है कि आस्था और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ कैसे चल सकते हैं।
जालंधर के शाहकोट तहसील के गांव माणक में ग्रामीणों ने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई। सरकारी स्कूल में 11वीं और 12वीं के 138 विद्यार्थियों के लिए स्थायी शिक्षक नहीं होने पर ग्रामीणों ने फंड जुटाया और एनआरआई भाइयों के सहयोग से गांव की दो शिक्षित बेटियों को शिक्षिका नियुक्त कर पढ़ाई जारी रखी। लेकिन सवाल है—क्या बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी भी अब ग्रामीणों को ही उठानी पड़ेगी?
अहमदाबाद में तकनीक ने पशुपालन के क्षेत्र में नई उम्मीद जगाई है। एक स्टार्टअप की विकसित किट गाय और भैंस के गर्भवती होने की जानकारी महज 28 से 35 दिनों में देने का दावा करती है। खून की एक बूंद और कुछ ही मिनटों में परिणाम देने वाली यह तकनीक पशुपालकों के लिए कितनी उपयोगी साबित हो सकती है, देखिए पूरी कहानी।
वहीं बस्तर में हिंसा की राह छोड़कर मुख्यधारा में लौटीं पूर्व महिला नक्सलियों ने हुनर और आत्मविश्वास के साथ रैंप पर कदम रखा। जंगल की पगडंडियों से रैंप तक का उनका सफर नई जिंदगी, रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की उम्मीद की कहानी है।
देखिए देश के अलग-अलग हिस्सों से बदलाव, उम्मीद और जज्बे की ये प्रेरक कहानियां—सिर्फ डीडी न्यूज़ पर।
#VardhmanRiver #Sambhal #RiverRevival #WaterConservation #EnvironmentalProtection #Jodhpur #WaterWarrior #WasteToWealth #Employment #Jalandhar #Education #RuralInitiative #AnimalHusbandry #Technology #Bastar #WomenEmpowerment #SelfReliance #DDNews #DDNewsHindi #SpecialReport #GoodNewsIndia
DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has established a reputation for delivering balanced, fair, and accurate news.
Subscribe: For more news, go to: https://www.youtube.com/c/ddnews
Follow DD News on social media:
► WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaJ8wB79Bb61lTKZpb1G
►English Twitter: https://twitter.com/DDNewslive
►Hindi Twitter: https://twitter.com/DDNewsHindi
►Facebook: https://www.facebook.com/DDNews
►Instagram: https://www.instagram.com/ddnews_official
►Website: https://ddnews.gov.in
#hindinews | #liveUpdates | #breakingnews | #latestnews