54 views
2 weeks ago General
जम्मू की आध्यात्मिक पहचान बन चुकी रघुनाथ आरती की परंपरा अब माता वैष्णो देवी की नगरी कटरा तक पहुँच गई है। श्रावण माह के पावन अवसर पर मातृशक्ति ने फव्वारा चौक में भव्य महाआरती का आयोजन किया, जिसने श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभूति से भर दिया। श्रावण माह के अवसर पर धर्मनगरी कटरा में माँ भगवती के चरणों में भव्य महाआरती और दिव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट तथा श्री रघुनाथ आरती संस्थान, जम्मू के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। महाआरती की सबसे विशेष बात यह रही कि इसका नेतृत्व महिलाओं ने किया। शिव तांडव स्तोत्र, माँ गंगा की आरती और माँ वैष्णो देवी की आरती के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। देश-विदेश से आए श्रद्धालु इस दिव्य दृश्य को देखकर भावुक दिखाई दिए। रघुनाथ आरती की शुरुआत जम्मू के प्राचीन रघुनाथ मंदिर से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी, ताकि हरिद्वार की गंगा आरती और काशी विश्वनाथ की आरती की तरह जम्मू भी देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए एक विशिष्ट आध्यात्मिक अनुभव का केंद्र बन सके।
#Katra #MataVaishnoDevi #VaishnoDevi #MahaAarti #RaghunathAarti #Jammu #JammuKashmir #Shravan #ShravanMonth #Matrishakti #Bhakti #sanatandharma
DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has established a reputation for delivering balanced, fair, and accurate news.
Subscribe: For more news, go to: https://www.youtube.com/c/ddnews
Follow DD News on social media:
► WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaJ8wB79Bb61lTKZpb1G
►English Twitter: https://twitter.com/DDNewslive
►Hindi Twitter: https://twitter.com/DDNewsHindi
►Facebook: https://www.facebook.com/DDNews
►Instagram: https://www.instagram.com/ddnews_official
►Website: https://ddnews.gov.in
#hindinews | #liveUpdates | #breakingnews | #latestnews