54 views
3 weeks ago General
प्रयागराज के युवा इंजीनियर ऐसी तकनीक तैयार कर रहे हैं, जो सैनिकों की सुरक्षा से लेकर आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों तक काम आ सकती है। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद में विकसित AI और GPS से लैस रोबोट सैनिकों के साथ चलते हुए सामान ढो सकता है और घायल जवान को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में मदद कर सकता है। वहीं टैंक के भीतर भीषण गर्मी से जूझने वाले सैनिकों के लिए विशेष कूलिंग जैकेट तैयार की जा रही है। निगरानी के लिए ड्रोन तकनीक और ट्रैफिक सिग्नल पर खुद संतुलित रहने वाला स्कूटर भी इसी युवा सोच का हिस्सा है।
बढ़ते वाहनों के साथ सड़क सुरक्षा और प्रदूषण दोनों बड़ी चुनौतियां बन रहे हैं। बेंगलुरु का एक स्टार्टअप AI आधारित स्मार्ट कैमरे के जरिए वाहन और चालक के व्यवहार पर लगातार नजर रख रहा है। यह तकनीक ड्राइवर की थकान, ध्यान भटकने और संभावित खतरों की पहचान कर समय रहते चेतावनी देती है। दूसरी ओर चेन्नई का एक स्टार्टअप सामान्य साइकिल को इलेक्ट्रिक साइकिल में बदलने का आसान और किफायती तरीका तैयार कर रहा है। इससे लोगों को रोजमर्रा की छोटी यात्राओं के लिए नया विकल्प मिल रहा है और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलती है। यानी तकनीक अब सफर को सुरक्षित बनाने के साथ पर्यावरण को भी राहत दे रही है।
केरल में नारियल सिर्फ खाने-पीने की चीज नहीं, बल्कि लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। यहां नारियल के छिलके तक को बेकार नहीं जाने दिया जा रहा। युवा उद्यमी मारिया क्युरियाकोस का स्टार्टअप किसानों और तेल मिलों से नारियल के छिलके जुटाकर उन्हें डिजाइनर कटोरे, कप, सजावटी सामान और दूसरे पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों में बदल रहा है। इससे पहले जिन छिलकों को फेंक दिया जाता या जला दिया जाता था, अब उनकी कीमत मिल रही है और किसानों की आमदनी बढ़ रही है। इस काम से स्थानीय कारीगरों और ग्रामीण महिलाओं के लिए भी रोजगार बन रहा है। यानी एक नारियल से खेती, कारोबार, पर्यावरण और रोजगार—चारों को नई ताकत मिल रही है।
भारत में मेडिकल शिक्षा तेजी से बदल रही है। अब छात्रों को सीधे मरीजों पर प्रक्रिया सीखने के बजाय हाईटेक स्किल लैब और मैनिक्विन के जरिए सुरक्षित वातावरण में बार-बार अभ्यास कराया जा रहा है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वास्तविक मरीजों की सुरक्षा बेहतर होती है। लेकिन बदलाव सिर्फ डॉक्टरों की ट्रेनिंग तक सीमित नहीं है। हैदराबाद का एक स्टार्टअप पहनने योग्य उपकरण के जरिए बेहतर नींद में मदद करने वाली तकनीक विकसित कर रहा है। वहीं पुणे में ऐसी तकनीक पर काम हो रहा है जिससे इंसुलिन और वैक्सीन जैसी जरूरी दवाओं को लगातार ठंडा रखने की जरूरत कम हो सके। यानी शिक्षा, चिकित्सा और तकनीक साथ मिलकर हेल्थकेयर का नया भविष्य तैयार कर रहे हैं।
#nextgenbharat #medicaleducation #medicaleducationindia #healthcare #healthcaretechnology #healthcareinnovation #coconutproducts #coir #coirproducts #kerala #keralahandicrafts #keralainnovation #smartrobot #robotics #ai #artificialintelligence #gpstechnology #defencetechnology #defencetech #militaryrobot #armyrobot #soldierrescue
DD News 24x7 | Breaking News & Latest Updates | Live Updates | News in Hindi
DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has made a name to deliver balanced, fair, and accurate news.
Subscribe: For more news go to: https://www.youtube.com/c/ddnews
Follow DD News on social media:
►Facebook: https://www.facebook.com/DDNews
►English Twitter: https://twitter.com/DDNewslive
►Hindi Twitter: https://twitter.com/DDNewsHindi
►Instagram: https://www.instagram.com/ddnews_official
►Website: https://ddnews.gov.in
#hindinews | #live Updates | #breakingnews | #latestnews