117 views
4 months ago General
---- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के 133वें एपिसोड में उत्तर-पूर्व भारत की उपलब्धियों और उसकी संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में बांस उद्योग तेजी से बदल रहा है। यह क्षेत्र अब रोजगार और नवाचार का बड़ा केंद्र बन गया है। इससे महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने और आय के नए अवसर मिल रहे हैं।
---- और अब बात होगी इंसान और वन्य-जीवों के सहयोग की भी उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में फसल के समय
हाथियों के झुंड गाँव की ओर आते हैं | इससे टकराव की आशंका बढ़ती है | लेकिन, अब यू.पी. में भी ‘गज मित्र’ जैसे प्रयास शुरू हुए हैं | गाँव के लोग ही टीम बनाकर हाथियों पर नजर रखते हैं | वे समय रहते लोगों को सतर्क करते हैं | इससे टकराव कम हो रहा है और लोगों में भरोसा बढ़ रहा है |
----- बरसात के बाद जब कच्छ का रण सूखने लगता है, तब यहां एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिलता है। सूनी और सफेद धरती अचानक जीवन से भर उठती है।
दूर-दूर तक फैले इस विशाल रण में हर साल लाखों फ्लेमिंगो पक्षी आकर बस जाते हैं। जैसे ही ये आते हैं, पूरा इलाका हल्के गुलाबी रंग में रंग जाता है—और इसी वजह से इसे प्यार से ‘Flamingo City’ कहा जाता है।
---- -पूरा विश्व आज जलवायु परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज जैसी गंभीर समस्या को लेकर चिंतित है। संयुक्त राष्ट्र संघ समेत दुनिया की कई बड़ी संस्थाओं ने पारंपरिक ऊर्जा के उपयोग को कम कर अक्षय ऊर्जा की ओर बढ़ने का आह्वान किया है।
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 'मन की बात' कार्यक्रम में ग्रीन एनर्जी के महत्व का उल्लेख किया था। लेकिन इस हरित ऊर्जा क्रांति की मजबूत नींव वर्षों पहले पाटण जिले के गुंठावाड़ा में रखी जा चुकी थी। बंजर और क्षारीय जमीन पर आज अक्षय ऊर्जा और रोजगार के नए अवसरों ने उत्तर गुजरात की तस्वीर बदल दी है। आइए देखते हैं पाटण जिले के गुंठावाड़ा सोलर प्लांट पर हमारी यह विशेष रिपोर्ट
----गुजरात के कच्छ, पाटन, बनासकांठा जैसे क्षेत्र जहाँ पहले सिर्फ रेगिस्तान नजर आता था,
आज वहाँ, बड़े renewable energy park बन रहे हैं | इसका लाभ युवाओं
को मिल रहा है, नए अवसर बन रहे हैं, नई skills विकसित हो रही हैं,
रोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं | भारत के विकास के लिए
सौर और पवन ऊर्जा जरूरी हैं | ये सिर्फ पर्यावरण की बात नहीं है - ये
हमारे भविष्य की सुरक्षा है | इसमें हम सबकी भूमिका है | हमें बिजली
बचानी है, हमें स्वच्छ ऊर्जा, clean energy अपनानी है | देश में हर स्तर
पर ऐसे प्रयास जरूरी हैं | क्योंकि इन्हीं से बड़ा बदलाव आता है |
#MannKiBaat #PMModi #NorthEastIndia #BambooIndustry #WomenEmpowerment #AtmanirbharBharat #Innovation #Employment #GajMitra #HumanWildlifeConflict #ElephantConservation #UttarPradesh #WildlifeProtection #FlamingoCity #RannOfKutch #Kutch #MigratoryBirds #ClimateChange #GreenEnergy #RenewableEnergy #SolarEnergy #WindEnergy #CleanEnergy #SustainableDevelopment #Gujarat #Patan #Banaskantha #EnergyTransition #EcoFriendly #NewIndia
DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has established a reputation for delivering balanced, fair, and accurate news.
Subscribe: For more news, go to: https://www.youtube.com/c/ddnews
Follow DD News on social media:
► WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaJ8wB79Bb61lTKZpb1G
►English Twitter: https://twitter.com/DDNewslive
►Hindi Twitter: https://twitter.com/DDNewsHindi
►Facebook: https://www.facebook.com/DDNews
►Instagram: https://www.instagram.com/ddnews_official
►Website: https://ddnews.gov.in
#hindinews | #liveUpdates | #breakingnews | #latestnews