114 views
4 months ago General
----- नवी मुंबई की टेक्सटाइल रिकवरी फैसिलिटी, चक्रीय प्रणालियों और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से वस्त्र अपशिष्ट को अवसरों में बदलने का काम कर रही है। स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन 2.0 के अंतर्गत यह पहल न केवल लैंडफिल कचरे को कम कर रही है, बल्कि रोजगार के नए रास्ते भी खोल रही है और शहरी भारत के लिए एक प्रभावी व विस्तार योग्य मॉडल पेश कर रही है।
------ लकड़ी पर खूबसूरत, नक्काशी से सजे ये फूलदान, कुर्सियां अशोक स्तम्भ और आकर्षक वस्तुएं। ऐसा लगता है जैसे कला में पारंगत किसी कारीगर ने तराश कर तैयार किये हों। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि इन्हें किसी परंपरागत कारीगर ने तैयार नहीं किया है, ये तो कौशाम्बी जेल में बंद हुनरमंद क़ैदियों द्वारा तैयार किये जा रहे हैं। जेल में सूखी बेकार पड़ी लकड़ी को इन हुनरबंद कारीगरों ने तराश कर ऐसा आकार में ढाला है जो न केवल लुभाता है, बल्कि देश के प्रति सम्मान का भाव भी जगाता है।
----- भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में एक छोटी सी बालिका पर्यावरण संरक्षण की बड़ी मिसाल बनकर सामने आई है। जहां आज की पीढ़ी मोबाइल और आधुनिक साधनों में व्यस्त रहती है, वहीं कक्षा आठवीं की छात्रा श्रेया कुमावत अपने नन्हे कदमों से हरित क्रांति की अलख जगा रही है। श्रेया न सिर्फ खुद पौधे लगा रही है बल्कि हजारों लोगों को पर्यावरण से जोड़ने की मुहिम भी चला रही है। प्लास्टिक मुक्त भारत की मुहिम के साथ कुरकुरे, सर्फ और घरेलू प्लास्टिक थैलियों में फूल एवं सब्जियां भी उगा रही हैं।
----- अगर हौसले बुलंद हों, तो गरीबी भी रास्ता नहीं रोक पाती…
और जब सपनों को पाने की जिद हो, तो मुश्किलें ही मंज़िल तक पहुंचने की सीढ़ी बन जाती हैं… कर्नाटक राज्य विजयपुर की इस बेटी ने ये साबित कर दिखाया है। पिता को खोने का दर्द… मां की आंखों में आंसू… और कई बार खाली पेट सोने की मजबूरी…इन सबके बीच भी इस बच्ची ने हार नहीं मानी…और आज अपनी मेहनत से इतिहास रच दिया है…देखिए ये खास रिपोर्ट…
----- मध्य प्रदेश के राजगढ़ के ब्यावरा में समाज सेवा की एक अनूठी पहल जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की किरण बन रही है। युवाओं द्वारा शुरू किया गया “खुशियों का ओटला” अब गरीब और निराश्रित लोगों की मदद का बड़ा माध्यम बन चुका है। यहां जरूरतमंदों को कपड़े, जरूरी सामान और बच्चों को शिक्षा भी दी जा रही है।
----- Watchout क्या एक कविता सैकड़ों जानों को बचा सकती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं तो आपको लिए चलते हैं केरल।
केरल की सबसे लंबी नदी पेरियार, अलुवा नदी में पहुँचकर दो भागों में बँट जाती है। 20वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में, इस नदी में अत्यधिक रेत खनन के कारण कई भंवर बन गए थे, और स्नान करने के लिए नदी में उतरने वाले कई लोग उनमें फंसकर अपनी जान गंवा देते थे। 1999 में, जब अलुवा सेंट मैरी हाई स्कूल में पढ़ने वाले दो बच्चे दोपहर के भोजन के समय यहाँ स्नान करने आए और एक भंवर में फंसकर उनकी मृत्यु हो गई, तो एक कवी को इसका समाधान खोजने की ज़रुरत महसूस हुई। क्योंकि हर साल यहाँ चार-पाँच लोगों की मृत्यु हो रही थी।
उन्होंने 20 पंक्तियों की कविता 'एंटे मक्कले' (मेरे बच्चे) इस तरह लिखी है कि माँ नदी के रूप में अपने बच्चों से बात करती है।
#SustainableIndia #WasteManagement #CircularEconomy #SwachhBharat #UrbanInnovation #GreenJobs #RecyclingInitiative #InspiringStories #PrisonReform #SkillDevelopment #ArtFromWaste #SocialImpact #SecondChance #WomenEmpowerment #YouthForEnvironment #PlasticFreeIndia #EnvironmentalAwareness #GrassrootsChange #GreenMission #RuralDevelopment #SocialService #HopeStories #InspirationIndia #HumanInterestStories #ChangeMakers #RiverSafety #EnvironmentalPoetry #KeralaStories #WaterConservation #LifeSavingAwareness
DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has established a reputation for delivering balanced, fair, and accurate news.
Subscribe: For more news, go to: https://www.youtube.com/c/ddnews
Follow DD News on social media:
► WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaJ8wB79Bb61lTKZpb1G
►English Twitter: https://twitter.com/DDNewslive
►Hindi Twitter: https://twitter.com/DDNewsHindi
►Facebook: https://www.facebook.com/DDNews
►Instagram: https://www.instagram.com/ddnews_official
►Website: https://ddnews.gov.in
#hindinews | #liveUpdates | #breakingnews | #latestnews