288 views
1 month ago General
iss Waqt LIVE में देखिए परीक्षा सुधारों से जुड़ी सबसे बड़ी खबर। केंद्र सरकार सार्वजनिक परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए संसद में एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक लेकर आई है। इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य पेपर लीक, परीक्षा धोखाधड़ी और संगठित परीक्षा अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना है।
विधेयक में दोषियों के लिए 5 से 10 वर्ष तक की सजा, संगठित परीक्षा अपराधों पर और अधिक कठोर दंड तथा ₹10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। सरकार परीक्षा प्रणाली को तकनीकी रूप से अधिक सुरक्षित बनाने के लिए हाई-पावर टास्क फोर्स का भी गठन कर रही है। यह टास्क फोर्स डिजिटल सुरक्षा, परीक्षा प्रबंधन और आधुनिक तकनीक के उपयोग से परीक्षा प्रक्रिया को मजबूत बनाने के उपाय सुझाएगी।
सरकार का कहना है कि इन सुधारों से लाखों छात्रों का विश्वास मजबूत होगा, परीक्षा माफियाओं पर सख्त कार्रवाई होगी और भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं की पारदर्शिता बढ़ेगी।
देखिए संसद से हर बड़ी अपडेट, विधेयक की प्रमुख बातें, सरकार का पक्ष, विपक्ष की प्रतिक्रिया और परीक्षा सुधारों का विस्तृत विश्लेषण, केवल DD News पर।
#ExamReforms #PaperLeakBill #AntiPaperLeakBill #Parliament #LokSabha #EducationNews #Students #HighPowerTaskForce #BreakingNews #IssWaqtLIVE #DDNews #HindiNews #IndiaNews #ExamSecurity
DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has established a reputation for delivering balanced, fair, and accurate news.
Subscribe: For more news, go to: https://www.youtube.com/c/ddnews
Follow DD News on social media:
► WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaJ8wB79Bb61lTKZpb1G
►English Twitter: https://twitter.com/DDNewslive
►Hindi Twitter: https://twitter.com/DDNewsHindi
►Facebook: https://www.facebook.com/DDNews
►Instagram: https://www.instagram.com/ddnews_official
►Website: https://ddnews.gov.in
#hindinews | #liveUpdates | #breakingnews | #latestnews