1 views
1 month ago General
कहते हैं, अगर इरादे मजबूत हों तो शिक्षा किसी चारदीवारी की मोहताज नहीं होती। जब स्कूल तक बच्चे नहीं पहुँच पाते, तो शिक्षा खुद उनके दरवाज़े तक पहुँचती है।
नोएडा में एक ऐसी ही प्रेरणादायक पहल है—'चैलेंजर्स की पाठशाला', जिसने वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित बच्चों के जीवन में शिक्षा की नई रोशनी जगाई है। और अब इस मिशन ने एक नया रूप लिया है—'पाठशाला ऑन व्हील्स'। यह चलती-फिरती स्मार्ट क्लासरूम उन बस्तियों तक पहुँच रही है, जहाँ शिक्षा आज भी एक सपना है। इस मोबाइल क्लासरूम में किताबों के साथ डिजिटल लर्निंग, प्रशिक्षित शिक्षक और बेहतर भविष्य की उम्मीद भी बच्चों तक पहुँच रही है। इस पहल का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा सिर्फ परिस्थितियों की वजह से शिक्षा से वंचित न रहे।
----- भारत आज सिर्फ दुनिया का सबसे युवा देश नहीं, बल्कि सबसे बड़े Innovation Hub के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। देश के स्कूलों में बैठा एक-एक बच्चा आज ऐसी सोच लेकर आगे बढ़ रहा है, जो आने वाले भारत की तस्वीर बदल सकती है।
सरकार की Atal Tinkering Labs जैसी पहल, स्कूलों का प्रोत्साहन और शिक्षकों का मार्गदर्शन… इन नन्हे सपनों को बड़े आविष्कारों में बदलने का काम कर रहे हैं . दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र हितेन गौतम भी ऐसे ही युवा इनोवेटर हैं। नौ साल की उम्र में कोविड के दौरान इनोवेशन की शुरुआत करने वाले हितेन ने सोशल डिस्टेंसिंग डिवाइस, मास्क टू ब्रिक और अब सोलर कार रोबोट जैसा प्रोजेक्ट तैयार किया है, जो स्वच्छ ऊर्जा और टिकाऊ भविष्य की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
----- क्या एक डॉक्टर सिर्फ अस्पताल की चारदीवारी तक सीमित होता है? या फिर उसका फर्ज़ वहां भी शुरू होता है, जहां किसी अनजान की सांसें थमने लगती हैं?
उत्तर प्रदेश के बरेली के एक डॉक्टर ने इस सवाल का जवाब अपने काम से दिया है। रेलवे स्टेशन पर समय रहते सीपीआर देकर उन्होंने एक अनजान व्यक्ति की जान बचाई... और पिछले कई वर्षों से अपनी 'रोटी बैंक' पहल के जरिए भूखे लोगों तक भोजन भी पहुंचा रहे हैं।
एक डॉक्टर... जिसने इलाज को सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि इंसानियत की सेवा बना दिया। देखिए डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी की प्रेरणादायक कहानी... गुड न्यूज़ में।
------- : बेंगलुरु… एक ऐसा शहर, जहां हर गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत लोगों की सबसे बड़ी चिंता बन जाती है। कई अपार्टमेंट्स को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है और पानी के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन इसी शहर में एक ऐसा अपार्टमेंट भी है, जिसने पानी की हर बूंद की कीमत समझी और जल संकट को अवसर में बदल दिया।
#GoodNews #JazbaIndia #PositiveNews #DDNews #Education #Innovation #AtalTinkeringLab #SolarEnergy #CPR #RotiBank #WaterConservation #RainwaterHarvesting #Noida #Bengaluru #inspiringindia
DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has established a reputation for delivering balanced, fair, and accurate news.
Subscribe: For more news, go to: https://www.youtube.com/c/ddnews
Follow DD News on social media:
► WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaJ8wB79Bb61lTKZpb1G
►English Twitter: https://twitter.com/DDNewslive
►Hindi Twitter: https://twitter.com/DDNewsHindi
►Facebook: https://www.facebook.com/DDNews
►Instagram: https://www.instagram.com/ddnews_official
►Website: https://ddnews.gov.in
#hindinews | #liveUpdates | #breakingnews | #latestnews