3 views
1 month ago General
Good News India के इस विशेष एपिसोड में देखिए देशभर से आई प्रेरणादायक और सकारात्मक खबरें।
किसी भी गांव की असली ताकत उसकी सड़कें या इमारतें नहीं होतीं... बल्कि वहां रहने वाले लोग होते हैं। खासकर तब, जब महिलाएं निर्णय लेने की प्रक्रिया में बराबर की भागीदार बनें और हर परिवार तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें।
आज की गुड न्यूज़ हमें लेकर चलती है त्रिपुरा... जहां दो पंचायतों ने पूरे देश के लिए मिसाल कायम की है।
पश्चिम त्रिपुरा जिले के हेज़ामारा ब्लॉक की बैकुंठपुर को महिला सशक्तिकरण, सामाजिक भागीदारी और समावेशी ग्रामीण विकास के लिए राष्ट्रीय महिला-हितैषी पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
वहीं, त्रिपुरा की कंचनबारी ग्राम पंचायत ने स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देश की सर्वश्रेष्ठ "स्वस्थ पंचायत" बनने का गौरव हासिल किया है।
ये कहानी सिर्फ दो पुरस्कारों की नहीं... बल्कि उस सोच की है, जो महिलाओं के सम्मान और स्वस्थ समाज को विकास की सबसे बड़ी नींव मानती है।
----- उडुपी जिले की कुंदापुर तालुक की वंडसे ग्राम पंचायत ने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसकी चर्चा अब पूरे देश में हो रही है। स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए वंडसे ग्राम पंचायत को केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा वर्ष 2025 के दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार के तहत राज्य स्तरीय ‘स्वस्थ पंचायत’ श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही पंचायत को 75 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि भी मिली है। इस उपलब्धि ने वंडसे को ग्रामीण विकास का एक आदर्श मॉडल बना दिया है।
----- हाल ही में, अहमदाबाद की फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL) के वैज्ञानिकों ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर एक और अहम खोज की है। इसमें उन्हें चांद के गड्ढों (क्रेटर) की गहराई में बर्फ के सबूत मिले हैं... यह रिसर्च क्या है और भविष्य में यह खोज कितनी अहम साबित हो सकती है, यह हम इस खास स्टोरी में जानेंगे...
----- कभी-कभी ज़िंदगी बदलने के लिए किसी बड़े मौके की नहीं, बल्कि एक छोटे-से संकेत की ज़रूरत होती है। सोचिए... अगर कचरे के ढेर में पड़ा एक फटा हुआ कागज़ आपकी किस्मत बदल दे, तो? छत्तीसगढ़ के कोरिया ज़िले की एक आदिवासी महिला के साथ बिल्कुल ऐसा ही हुआ। महज़ चार हज़ार रुपये की नौकरी करने वाली अंजना उरांव ने एक सरकारी योजना की जानकारी पढ़ी, हिम्मत जुटाई और आज अपनी खुद की फ्लाई ऐश ईंट निर्माण इकाई चलाकर न सिर्फ आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि कई लोगों को रोज़गार भी दे रही हैं।
---- समुद्री इलाकों में पाए जानी वाली झींगा मछली राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में अब किसानों जिंदगी बदल रही है। जो रेतीले खेत कभी गर्म हवाओं यानी लू के थपेडों में लोगों की मुश्किलें बढा देते थे। बेकार कहीं जाने वाली जमीनें अब यहां के बाशिंदों के लिए वरदान बन गई है। वैसे, राजस्थान के चुरू जिले में अब सैकडों किसान झींगा से करोडों का मुनाफा कमा रहे हैं। चुरू के झींगे की दुनिया के अन्य देशों में मांग भी बढ़ी है।
#GoodNews #GoodNewsIndia #PositiveIndia #Tripura #WomenEmpowerment #Baikunthpur #Kanchanbari #HealthyPanchayat #PanchayatiRaj #RuralDevelopment #Karnataka #Vandse #PRL #MoonMission #LunarResearch #ISRO #SpaceResearch #AnjanaOraon #SelfReliance #FlyAshBricks #Chhattisgarh #ShrimpFarming #Rajasthan #Churu #SuccessStory #AtmanirbharBharat #ddnews
DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has established a reputation for delivering balanced, fair, and accurate news.
Subscribe: For more news, go to: https://www.youtube.com/c/ddnews
Follow DD News on social media:
► WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaJ8wB79Bb61lTKZpb1G
►English Twitter: https://twitter.com/DDNewslive
►Hindi Twitter: https://twitter.com/DDNewsHindi
►Facebook: https://www.facebook.com/DDNews
►Instagram: https://www.instagram.com/ddnews_official
►Website: https://ddnews.gov.in
#hindinews | #liveUpdates | #breakingnews | #latestnews