2 views
2 months ago General
पश्चिमी घाट की हरियाली के बीच बसे उडुपी जिले के हेब्री तालुक का मुद्राडी ग्राम पंचायत आज पूरे कर्नाटक में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करते हुए मुद्राडी ग्राम पंचायत ने “पॉवर्टी फ्री एंड एन्हांस्ड लाइवलीहुड पंचायत” श्रेणी में राज्य स्तर पर पहला स्थान हासिल कर एक करोड़ रुपये का राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया है। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 में मिली इस उपलब्धि ने उडुपी जिले को नई पहचान दिलाई है। जब किसी गांव में पानी की हर बूंद को सहेजने का संकल्प जन आंदोलन बन जाए, तो विकास की नई कहानी लिखी जाती है। कर्नाटक के उडुपी जिले की मदामक्की ग्राम पंचायत ने यही कर दिखाया है। जल संरक्षण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए इस पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।
बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में केरलम की ओट्टूर पंचायत एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरी है। तिरुवनंतपुरम जिले की इस पंचायत ने स्मार्ट आंगनवाड़ी, हाईटेक कक्षाओं, खेल सुविधाओं और बच्चों के समग्र विकास के लिए किए गए नवाचारों के दम पर पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार के तहत बाल हितैषी पहल के लिए मिले इस सम्मान ने पंचायत को नई पहचान दी है।
रांची के धुर्वा इलाके में 'केपी सर' के नाम से मशहूर डॉक्टर के.पी. डे ने अभावों के बीच जीने वाले बच्चों के लिए एक ऐसा मंदिर खड़ा किया है, जहाँ शिक्षा बेची नहीं, बल्कि बांटी जाती है। पिछले 44 वर्षों से उनका यह अभियान अनवरत जारी है जिसने सैकड़ों बच्चों के भविष्य को संवारा है। रांची से हमारे सहयोगी दिवाकर कुमार की खास रिपोर्ट
आज हम आपको लेकर चलते हैं गुजरात के सूरत जिले के मंगरोलिया गांव में…
जहां एक किसान सिर्फ खेती नहीं कर रहा… बल्कि प्राकृतिक खेती को एक नया आयाम दे रहा है। जो रोज़ाना हजारों बोरी “घनजीवामृत” तैयार कर रहे हैं… ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान रसायनों से दूर होकर प्राकृतिक खेती अपना सकें।
कमलेश पटेल किसानों में उम्मीद की नई फसल उगा रहे हैं। आज मंगरोलिया गाँव प्राकृतिक खेती के एक मॉडल के रूप में पहचान बना रहा है।
और इसकी बड़ी वजह हैं… कमलेश पटेल की मेहनत… उनका विज़न… और प्रकृति के प्रति उनका समर्पण।
ये कहानी सिर्फ एक किसान की नहीं…बल्कि उस बदलते भारत की है…जो खेती को फिर से प्रकृति से जोड़ना चाहता है।
खरपतवार माने जाने वाले आक के पौधे अब किसानों के सशक्तिकरण का मध्य बनेंगे । वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के उत्तर भारत वस्त्र मंत्रालय अनुसंधान संघ और रूमा देवी फाउंडेशन के सहयोग से आक के रेशों से बैग, जैकेट, मफलर, स्वेटर, शॉल और अन्य गर्म कपड़े तैयार किए जाएंगे । वहीं ये उत्पाद बर्फीले क्षेत्र में तैनात जवानों की सर्दी से बचाव करने में कारगर साबित होंगे।
#GoodNews #RuralDevelopment #PanchayatiRaj #Udupi #Karnataka #Kerala #Jharkhand #Gujarat #NaturalFarming #WaterConservation #WomenEmpowerment #EducationForAll #OrganicFarming #SustainableDevelopment #GramPanchayat #AtmanirbharBharat #ViksitBharat #InspiringIndia #PositiveIndia #SuccessStory #RuralIndia #Innovation #IndiaStory #DDNews
DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has established a reputation for delivering balanced, fair, and accurate news.
Subscribe: For more news, go to: https://www.youtube.com/c/ddnews
Follow DD News on social media:
► WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaJ8wB79Bb61lTKZpb1G
►English Twitter: https://twitter.com/DDNewslive
►Hindi Twitter: https://twitter.com/DDNewsHindi
►Facebook: https://www.facebook.com/DDNews
►Instagram: https://www.instagram.com/ddnews_official
►Website: https://ddnews.gov.in
#hindinews | #liveUpdates | #breakingnews | #latestnews