169 views
4 months ago General
------ कहते हैं अगर जज़्बा हो तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती। डीडवाना-कुचामन जिले की सुद्रासन ग्राम पंचायत इसका जीता-जागता उदाहरण है। सरपंच केसर देवी की मजबूत नेतृत्व क्षमता और विजनरी सोच और गांव वासियों के संगठित प्रयासों से यह पंचायत न सिर्फ स्मार्ट ओर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुई है, बल्कि जिले में आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में अपनी अलग पहचान भी बना रही है।
------- नई दिल्ली के India Habitat Centre में आयोजित इस प्रदर्शनी की सबसे खास बात हैं—वे दिव्यांग महिला कलाकार, जिनकी रचनाएँ सीधे दिल से निकलकर दिल तक पहुँचती हैं।
इनके लिए कला सिर्फ अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि अपने जज़्बात को जीने और दुनिया तक पहुँचाने का ज़रिया है।
हर रंग, हर रेखा में उनकी हिम्मत, संघर्ष और उम्मीद की एक सच्ची कहानी झलकती है।
इन कलाकारों ने साबित किया है कि सीमाएँ शरीर में होती हैं, सपनों में नहीं।
इनकी कृतियाँ हमें सिखाती हैं कि प्यार और अभिव्यक्ति की कोई सीमा नहीं होती—बस एहसास होना चाहिए।
----- मिलिए कैथल के युवाओं से। जिन्होंने बीड़ा उठाया है गायों की सेवा का। ये है गौ रक्षा दल द्वारा संचालित शिव गौ सेवा धाम जहाँ बीमार, घायल, बूढी और दुर्घटनाग्रस्त गायों (गोधन) की सेवा और इलाज किया जाता है।
यहां गायें सिर्फ पशु नहीं, परिवार का हिस्सा बन गई हैं। हरियाणा के कैथल में युवाओं ने ‘शिवगौ सेवा धाम’ नाम का एक अनोखा आश्रम बनाया है। नाम सुनकर लगता है पुराना धार्मिक केंद्र, लेकिन हकीकत में ये है—युवा शक्ति का जीता-जागता उदाहरण!” दरअसल यहां गायें बेसहारा हो रही थीं। कोई खरीदता नहीं, कोई रखता नहीं। तो हमने सोचा—क्यों न हम ही इनकी जिम्मेदारी लें? बस,कुछ युवा आगे आये। कुछ गायों से शुरुआत की और आज यहां 150 से ज़्यादा गायें हैं।
------ उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का एक छोटा सा गांव—एकौनी… आज आत्मनिर्भरता की एक बड़ी मिसाल बनकर उभरा है।
जहां कभी घरेलू गैस की किल्लत लोगों के लिए रोज़ की समस्या थी, वहीं आज इस गांव के घर-घर में पाइपलाइन के जरिए गोबर गैस पहुंच रही है। ये बदलाव संभव हुआ एक युवा उद्यमी की दूरदर्शी सोच और उसके प्रयासों से।
------ मध्यप्रदेश में महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और प्रेरक पहल सामने आई है। गुना जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने ऐसा नवाचार किया है, जो आज गुड न्यूज बन गया है। नेशनल हाईवे-46 पर “जिज्जी की पंचायत” रेस्टोमार्ट—जहाँ घर जैसा स्वाद, देसी माहौल और रोजगार की खुशबू एक साथ मिलती है।
----- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटीला धूरा के प्रधानाध्यापक भास्कर जोशी ने एआई का इस्तेमाल कर “नो इंटरनेट क्विज” नाम से लर्निंग ऐप बनाया है, जो बिना किसी नेटवर्क या डाटा के आसानी से चलता है। यह एप बच्चों को ऑन लाइन माध्यम से भी क्विज, अभ्यास प्रश्न और विषयवार सीखने की सुविधा देता है।
#GoodNewsIndia #InspiringIndia #RuralDevelopment #WomenEmpowerment #SmartVillage #DigitalIndia #AtmanirbharBharat #Innovation #SocialImpact #Gaushala #YouthPower #SustainableLiving #BiogasRevolution #SelfReliantVillage #SHGSuccess #WomenEntrepreneurs #VillageStories #PositiveNews #AIinEducation #EducationForAll #GrassrootsChange #IndiaStories #Hope #Motivation #RealHeroes
DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has established a reputation for delivering balanced, fair, and accurate news.
Subscribe: For more news, go to: https://www.youtube.com/c/ddnews
Follow DD News on social media:
► WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaJ8wB79Bb61lTKZpb1G
►English Twitter: https://twitter.com/DDNewslive
►Hindi Twitter: https://twitter.com/DDNewsHindi
►Facebook: https://www.facebook.com/DDNews
►Instagram: https://www.instagram.com/ddnews_official
►Website: https://ddnews.gov.in