730 views
3 months ago General
आप देख रहे हैं अंतर्राष्ट्रीय खबरों का सबसे भरोसेमंद कार्यक्रम खबर दुनिया की...इस कार्यक्रम में हम आपको इस वक्त की बड़ी और महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय खबरें बताते हैं और दो बड़ी खबरों पर अपने विशेषज्ञ मेहमान के साथ चर्चा करते हैं...आज के एपिसोड में हम चर्चा करेंगे भारत और साइप्रस के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी पर... भारत की राजकीय यात्रा पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में मुलाक़ात की... प्रतिनिधिमण्डल स्तर की वार्ता में कई अहम द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई... भारत ने साइप्रस के साथ अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर विस्तारित करने का फैसला किया है... ऐसे में सवाल उठता है कि इस नई साझेदारी से भूराजनीतिक समीकरणों पर क्या असर पड़ेगा... क्या यह सहयोग वैश्विक मंच पर दोनों देशों की भूमिका को और मजबूत करेगा.......
इसके अलावा एपिसोड में हम बात करेंगे अमेरिका और क्यूबा के बीच बढ़ते तनाव की... अमेरिका के न्याय विभाग ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर 1996 में अमेरिकी विमानों को मार गिराने के मामले में हत्या के आरोप लगाए हैं... उस समय राउल कास्त्रो क्यूबा के रक्षा मंत्री थे... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे एक बड़ा कदम बताया है और क्यूबा को 'विफल होते राष्ट्र' करार देते हुए मानवीय सहायता की बात कही है... वहीं क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कनेल बरम्यूडेज ने इन आरोपों को राजनीतिक पैंतरा बताया है... ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह मामला दोनों देशों के रिश्तों में नई टकराव की शुरुआत करेगा... या फिर यह केवल कूटनीतिक दबाव की रणनीति है......
होंगी और भी महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय खबरें...देखें वीडियो
#khabarduniyaki #ddnews #straitofhormuz #iran #indiacyprus #middleeast #geopolitics #globaltrade #oilroutes #energysecurity #irancrisis #westasiaconflict #indiaforeignpolicy #worldnews #internationalrelations #globaltensions #currentaffairs #indianews #hindinews #strategicaffairs #analysis #ashwinimishra
DD News 24x7 | Breaking News & Latest Updates | Live Updates | News in Hindi
DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has made a name to deliver balanced, fair, and accurate news.
Subscribe: For more news go to: https://www.youtube.com/c/ddnews
Follow DD News on social media:
►Facebook: https://www.facebook.com/DDNews
►English Twitter: https://twitter.com/DDNewslive
►Hindi Twitter: https://twitter.com/DDNewsHindi
►Instagram: https://www.instagram.com/ddnews_official
►Website: https://ddnews.gov.in
#hindinews | #live Updates | #breakingnews | #latestnews