45 views
4 months ago General
सौर ऊर्जा क्रांति केवल तकनीकी नौकरियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आर्थिक आज़ादी का नया रास्ता भी बन रही है। मेरठ की तहसील सरधना के रहने वाले अरुण कुमार एक छोटे किसान हैं। कभी ₹2500 से ₹3000 महीने के बिजली बिल से परेशान रहने वाले अरुण आज अपने इलाके में ‘ऊर्जा प्रदाता’ के रूप में पहचाने जाते हैं।
अरुण कुमार अपनी प्रेरणादायक यात्रा के बारे में बताते हैं:
“मेरी पत्नी शिक्षिका हैं। उनके सहयोग से मैंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को अपनाया। अब मेरा बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। बचत से घर के दूसरे खर्च आसानी से पूरे होने लगे हैं। मैं अतिरिक्त बिजली बेच भी रहा हूं। अब तक मेरे पास 50 से ज़्यादा लोगों की फाइलें आ चुकी हैं, जो इस योजना से जुड़ना चाहते हैं। लोग मेरी बात सुनते हैं और मुझ पर विश्वास करते हैं, यह देखकर मुझे बहुत अच्छा लगता है।”
आज अरुण कुमार अपने क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा के मजबूत समर्थक बन चुके हैं। वे बताते हैं कि कैसे सोलर पैनल ने उन्हें भारी बिजली बिलों के बोझ से मुक्त कर आत्मनिर्भर और सशक्त नागरिक बना दिया है।
#pmsuryagharyojana #solarenergy #arunkumar #meerut #uttarpradesh #freeelectricity #solarpower #renewableenergy #cleanenergy #atmanirbharbharat #greenindia
DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has established a reputation for delivering balanced, fair, and accurate news.
Subscribe: For more news, go to: https://www.youtube.com/c/ddnews
Follow DD News on social media:
► WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaJ8wB79Bb61lTKZpb1G
►English Twitter: https://twitter.com/DDNewslive
►Hindi Twitter: https://twitter.com/DDNewsHindi
►Facebook: https://www.facebook.com/DDNews
►Instagram: https://www.instagram.com/ddnews_official
►Website: https://ddnews.gov.in
#hindinews | #liveUpdates | #breakingnews | #latestnews